फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मछली पकड़ने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत

Sun, 29 Jun 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कूरेभार (सुल्तानपुर)। इस्माइलपुर के साधोभारी में मछली पकड़ने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। गांव निवासी उमेश वर्मा (27) शनिवार सुबह तालाब में गांव के एक लड़के के साथ मछली पकड़ने गया था। तभी वह तालाब में गिर गया। साथ मौजूद लड़के की गुहार पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

लोगों ने किसी तरह तालाब से बाहर निकाला। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सक डॉ. प्रयेश दीक्षित ने मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार में उसकी पत्नी सुमन व दो वर्षीय मासूम आर्या हैं। मासूम के सिर से पिता का साया उठ गया। प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें