घटनास्थल पर पूछताछ करते पुलिस अधिकारी
सुल्तानपुर। कुम्हीगांव में शिक्षक दंपती मुकेश सिंह और विनीता सिंह की हत्या के बाद घटनास्थल पर कई अहम सुराग मिले हैं। बरामदे में फैले खून के बीच पैरों के निशान मिलने की बात सामने आई है। पुलिस की टीमें वारदात के खुलासे में जुटी हैं।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक विनीता के पैर पकड़कर कुछ दूरी कमरे तक घसीटे जाने के साक्ष्य दिखे हैं। फॉरेंसिक टीम ने नमूने जुटाए हैं, जबकि डॉग स्क्वायड भी हत्या आरोपियों की दिशा तक नहीं पहुंच सका।
मुकेश के गले पर मिले चोट के निशान कुल्हाड़ी के वार जैसे हैं। उनका शव बाहर मैदान में घास में पड़ा मिला। एक हाथ पीठ के पीछे दबा था। घटनास्थल के हालात से पुलिस को आशंका है कि दंपती ने हमलावरों से संघर्ष किया था। वारदात में चार से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं।
खास बता यह है कि घटनास्थल से मिला फावड़ा और कुल्हाड़ी स्कूल के हैं।
आशंका है कि हत्यारों को परिसर की पहले से जानकारी थी। बरामदे और प्रवेश द्वार पर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए गए। डीवीआर को नुकसान पहुंचाया गया, लेकिन पूरी तरह नष्ट नहीं हुआ। पुलिस को उम्मीद है कि उसमें से कोई अहम सुराग मिल सकता है। दोनों मृतकों के मोबाइल की सीडीआर भी खंगाली जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक के बड़े भाई अखिलेश सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
घटनास्थल पर पूछताछ करते पुलिस अधिकारी
घटनास्थल पर पूछताछ करते पुलिस अधिकारी
घटनास्थल पर पूछताछ करते पुलिस अधिकारी
घटनास्थल पर पूछताछ करते पुलिस अधिकारी