फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानी की रंजिश में परिवार पर हमला, फायरिंग में बहू को लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रधानी के रंजिश में रविवार की सुबह पूर्व प्रधान ने परिवारीजनों के साथ एक व्यक्ति के घर पर असलहे और लोहे के रॉड से हमला कर दिया। हमले में घर में मौजूद बहू के हाथ में गोली लग गई, जबकि पति, सास और देवर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के वल्लीपुर गांव के प्रधान राजेश निषाद का पंचायत चुनाव में सुनील निषाद ने समर्थन किया था। इसे लेकर एक पूर्व प्रधान उनसे रंजिश रखते थे। रविवार की सुबह पूर्व प्रधान समेत कई लोगों ने सुनील निषाद के घर पर असलहे और लोहे के रॉड से हमला कर दिया। फायरिंग में सुनील की पत्नी विनीता (30) के हाथ में गोली लग गई, जबकि सुनील (32), मां पन्ना देवी (52), भाई विकास (15) लाठी-डंडे से घायल हो गए। चीख-पुकार के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस कर्मियों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। नगर कोतवाल राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें