फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटरा निषाद बस्ती में लगी आग, चार मकान जले

विज्ञापन
करौंदीकलां के बहाउद्दीनपुर में लगी आग। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अटरा निषाद बस्ती में सोमवार को आग लगने से चार मकान जलकर राख हो गये। ग्रामीणों की मदद से आग पर फायर कर्मियों ने काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

राईबीगो के अटरा निषाद बस्ती में सोमवार दोपहर बाद रामजीत निषाद के मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तेज पछुवा हवा चलने के कारण आग ने सभाजीत निषाद, राम आधार और राम प्रसाद निषाद के मकान को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश करने के साथ दमकल केंद्र को सूचना दी। गांव पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। पीड़ित लोगों के अनुसार आग से करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
15 बीघा गेहूं की फसल जली
करौंदीकलां क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर गांव में सोमवार की दोपहर बिजली के शॉर्ट सर्किट से दिनेश सिंह, रवींद्र प्रताप , सुभाष सिंह, उग्रसेन सिंह, मित्रसेन, राम प्रसाद, ओमप्रकाश , गिरीश, हरीश, रामधारी रवींद्र, अमृता सिंह, सुरेशजी आदि की आठ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। पड़ोस के गांव खालिसपुर गोपालपुर में भी शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। तेज हवा के कारण आग की चपेट में आने से लगभग सात बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। आग की चपेट में आने से राकेश यादव, मुलायम यादव, विवेक, शिवम सुरेंद्र, साहब दुलार, रमाशंकर, जयशंकर व अभय लाल की गेहूं की फसल जली है। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें