सुल्तानपुर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान रविवार की शाम दो ट्रकों पर लदे 48 वध प्रतिबंधित मवेशियों को मुक्त कराया। मवेशियों को अयोध्या के जुबेरगंज से लादकर पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था। पुलिस ने अवैध असलहे के साथ ही दो चालक और दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
कूरेभार क्षेत्र के सेऊर टोल प्लाजा के पास चेकिंग के दौरान पुलिस को दो ट्रकों से 48 वध प्रतिबंधित मवेशी मिले। पुलिस ने ट्रक पर सवार दो तस्कर और दो चालकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों की पहचान सोनू, विनय निवासीगण ताजपुर दहेमा थाना करीमुद्दीनपुर, गाजीपुर, गुड्डू निवासी बैजलपुर मोहम्मदाबाद, गाजीपुर और हरिकेश निवासी बैंतीकलां थाना चांदा, सुल्तानपुर के रूप में की गई। आरोपियों के पास अवैध असलहा भी बरामद हुआ। थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि वे अयोध्या के जुबेरगंज में वध प्रतिबंधित मवेशियों को खरीदकर पश्चिम बंगाल में बेचते हैं।