फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: छप्पर के मकानों में लगी आग, बाइक व अन्य सामान जला

Wed, 30 Apr 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
बल्दीराय के चक​शिवपुर गांव में आग बुझने के बाद घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण।
विज्ञापन
वलीपुर (सुल्तानपुर)। बल्दीराय चकशिवपुर गांव निवासी गया बोध पाल के छप्पर के मकान में मंगलवार अपराह्न करीब तीन बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की चपेट में उदयभान, चंद्रभान के कच्चे मकान भी आ गए। जब तक आग पर काबू पाया गया, तीनों पीड़ितों के मकान में खड़ी एक बाइक, चार पंखे, अनाज, चारा मशीन, महिलाओं के गहने सहित कुछ नकदी जल गई है।
विज्ञापन

आग बुझाने व सामान बचाने के चक्कर में जयकली और रूपा आंशिक रूप से झुलस गईं। दोनों का प्राथमिक उपचार निजी चिकित्सक के यहां कराया गया। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझने के बाद गांव पहुंची। हलका लेखपाल ने गांव पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें