फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कोर्ट के आदेश पर आरोपी पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Tue, 18 Aug 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोतवाली नगर के शास्त्रीनगर निवासी महिला ने पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न, पिटाई करने, गहने हड़पने और पति पर दूसरी शादी कराने का आरोप लगाया है। मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नवनीत सिंह के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


शास्त्रीनगर निवासी प्रियंका कसौधन के मुताबिक उनका विवाह वर्ष 2017 में ओम शक्ति कसौधन से हुआ था। उनका बेटा करीब सात वर्ष का है। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति व ससुराल के लोग अतिरिक्त रुपये व दहेज की मांग करते रहे। एक बार उन्हें घर से भी निकाल दिया गया था। बाद में समझौते के बाद वह ससुराल लौटीं, लेकिन उत्पीड़न जारी रहा।

करीब तीन महीने पहले पति ने उनकी मौजूदगी में मंजू नाम की महिला से शादी कर ली थी। उन्होंने इसका विरोध किया तो ससुराल के लोगों ने मिलकर उन्हें पीटा था। शिकायत के बाद भी पुलिस ने उस समय कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक, 30 जून की दोपहर करीब एक बजे अपने वह पिता के साथ ससुराल गई थीं। आरोप है पति ने उनके पिता के सामने उनका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। पिता ने किसी तरह उन्हें बचाया। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक सुरेश नारायण मिश्र ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें