फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू हुईं सूर्य की उपासना के महापर्व डाला छठ की तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सूर्य की उपासना के महापर्व डाला छठ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 10 नवंबर से सीताकुंड धाम की रौनक बढ़ेगी। चार दिनों तक चलने वाले पर्व की शुरुआत सोमवार को नहाय-खाय के साथ हो जाएगी। पर्व को लेकर आदि गंगा गोमती के सीताकुंड घाट पर तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर पालिका प्रशासन ने जिम्मेदारों को छठ पर्व को लेकर सीताकुंड घाट की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दीपावली के बाद छठ महापर्व आता है। चार दिन का तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत सोमवार से हो रही है। सोमवार को नहाय खाय के साथ छठ पूजा शुरू हो जाएगी। मंगलवार को खरना, बुधवार को सांझ का अर्घ्य और बृहस्पतिवार को भोर का अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय डाला छठ पर्व का समापन होगा। छठ भगवान सूर्य की उपासना का पर्व है। ऐसा माना जाता है कि छठ पूजा करने वाले को सुख-समृद्धि और वैभव की प्राप्ति होती है और व्रती की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। छठ पूजा को मन्नतों का पर्व भी कहा जाता है। छठ का व्रत रखने वाली महिलाओं को परवैतिन कहा जाता है। छठ व्रत करने वाले लगातार 36 घंटों तक उपवास रखते हैं। इस दौरान खाना तो क्या, पानी तक नहीं पीया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें