फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: फाल्ट से 30 गांवों की बिजली आपूर्ति बंद

Fri, 23 May 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
घासीपुर के पास एचटी लाइन में आई खराबी    दूर करते बिजली कर्मी।   -स्रोत : विभाग
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। भदैंया उपकेंद्र की एचटी लाइन में बृहस्पतिवार की भोर फाल्ट आ गया। इससे उपकेंद्र से जुड़े 30 से अधिक गांवों में दिन भर बिजली आपूर्ति बाधित रही। शाम सात बजे तक बिजली कर्मी फाल्ट ठीक करने में लगे रहे।
विज्ञापन

बिजली विभाग के आउटसोर्सिंग कर्मी हड़ताल पर हैं। नियमित कर्मियों की संख्या कम होने के चलते फाल्ट आने पर समस्या बढ़ जा रही है। बृहस्पतिवार को काफी मशक्कत के बाद पता चला कि घासीपुर के पास पावर लाइन की डिस्क खराब है। कर्मियों ने मरम्मत शुरू की लेकिन शाम तक ठीक नहीं कर पाए।
इससे उपकेंद्र से जुड़े 30 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति दिनभर ठप रही। इसी तरह लोलेपुर उपकेंद्र में भी फाल्ट आ गया लेकिन सुबह 11 बजे तक इसे ठीक कर लिया गया। इस उपकेंद्र से जुड़े 40 गांगों के लोग करीब सात घंटे परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भदैंया उपकेंद्र के अवर अभियंता आरपी कुशवाहा ने बताया कि लाइन को ठीक करने में कर्मी जुटे हैं। जल्द ही आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें