फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रक से भिड़ी पिकअप, दो घायल

Fri, 23 May 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त पिकअप। -संवाद
विज्ञापन
धनपतगंज (सुल्तानपुर)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हन्ना हरौरा चौकिया का पुरवा गांव के पास बृहस्पतिवार तड़के गोरखपुर से लखनऊ जा रही पिकअप आगेे जा रहे ट्रक सेे भिड़ गई। हादसे में ट्रक पलट गया। उस पर 12 मवेशी (भैंस) लदे थे जो बच गए।
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद ट्रक चालक व खलासी भाग निकले जबकि पिकअप चालक कृष्ण पाल निवासी सनभावली हापुड़ व खलासी सोनू निवासी दयालपुर टाउन, खजुरी, दिल्ली गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को यूपीडा कर्मियाें ने एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कूरेभार में भर्ती कराया।

धनपतगंज पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी प्रवीण यादव ने बताया कि ट्रक चालक व खलासी भाग निकले हैं। ट्रक में लदे मवेशी सुरक्षित हैं। ट्रक व क्षतिग्रस्त वाहन को सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया है। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें