फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से पिता-पुत्र की मौत, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को बरसात के दौरान कहर बनकर आकाश से बिजली गिरी। बिजली गिरने से ईंट भट्ठे पर काम कर रहे पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि तीन मजदूरों समेत आठ लोग झुलस गए। झुलसे लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां पर चिकित्सकों ने एक युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बिजली गिरने की सूचना के बाद पुलिस के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

हलियापुर थाना क्षेत्र के जरईखुर्द गांव में शंभूशरण सिंह का ईंट भट्ठा है। भट्ठे पर छत्तीसगढ़ के मजदूर काम करते हैं। शुक्रवार की शाम बरसात के दौरान भट्ठे के पास बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से दिलीप (40) पुत्र मोहन व राजकुमार (15) (पिता-पुत्र) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजकुमार की तीन वर्षीय पुत्री नेहा, कुमकुम (6) पुत्री दयालाल और योगेश (2) पुत्र सुरेश निवासी रायपुर छत्तीसगढ़ झुलस गए।
घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने नेहा, कुमकुम और योगेश को सीएचसी बल्दीराय रेफर कर दिया। बिजली गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ ही राजस्व टीम भी मौके पर पहुंच गई है। दूसरा हादसा कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अभियाकलां टोड़रपुर गांव का है।
विज्ञापन

गांव में शुक्रवार की दोपहर शिव बहादुर यादव के घर के पीछे हरे पेड़ पर बरसात के बीच बिजली गिर पड़ी। बिजली गिरने से घर में मौजूद शिव बहादुर यादव, उनकी पत्नी, बेटी और बुजुर्ग मां आंशिक रूप से झुलस गए। तेज आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस के साथ ही राजस्व विभाग के अधिकारियों को दी है।
तीसरा मामला धम्मौर थाना क्षेत्र के खड़सा गांव का है। गांव निवासी आसिफ (20) पुत्र जहीर खान शुक्रवार की दोपहर बकरियां चराने के लिए घर से निकला था। आसिफ गांव के बाहर बकरी चरा रहा था। तभी तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए आसिफ खेत के पास स्थित एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। तभी बिजली गिर पड़ी।
आसिफ बिजली की चपेट में आकर झुलस गया। ग्रामीणों ने यह जानकारी पीड़ित के परिवारीजनों को दी। आनन-फानन में परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है। इस बाबत एसडीएम रामजी लाल ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें