फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से किसानों के चेहरे खिले, फसलों को मिली संजीवनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में बुधवार को एकाएक मौसम के बदले मिजाज से हल्की बारिश हुई है। बारिश से गेहूं समेत रबी की सभी फसलों को संजीवनी मिल गई है। बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। खेतों में नमी बढ़ जाने से किसानों को फसलों की सिंचाई में सहूलियत मिल गई है।
विज्ञापन

बारिश से सर्दी बढ़ गई है। सड़कों पर फिसलन बढ़ने से लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ी। बारिश होने व दिन भर धूप नहीं निकलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 2.5 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई है। विभाग ने अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में आसमान में मध्यम बादल रहने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
बुधवार को मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। मौसम के बदले मिजाज से सुबह के समय हल्की बारिश शुरू हो गई। दोपहर के समय कुछ देर के लिए फिर बारिश हुई। बारिश से बचाव के लिए लोगों को छाता का सहारा लेना पड़ा। गेहूं, जौ, मटर, मसूर, राई, सरसों, आलू समेत रबी की सभी फसलों को बारिश से फायदा पहुंचा है।
विज्ञापन

खेतों में नमी बढ़ जाने से किसानों को फसलों की सिंचाई करने में काफी सहूलियत मिलेगी। बारिश से सड़कों पर फिसलन बढ़ जाने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतें उठानी पड़ीं। बारिश होने व दिन भर धूप नहीं निकलने से सर्दी बढ़ गई और तापमान में गिरावट आ गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक 2.5 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई है। विभाग ने आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में आसमान में मध्यम बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें