फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम के जन्मदिन पर एमएलसी ने जनता को दी सड़क की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन को सपा ने त्योहार की तरह मनाया। रविवार को एमएलसी ने जनता को सड़क की सौगात दी तो दूसरी ओर सपा नेताओं ने पौधरोपण और मरीजों में फल बांटकर मुलायम का जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन

एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह पूर्वांचल विकास निधि के सामान्य जिलांश से विभिन्न क्षेत्रों में इंटरलॉकिंग सड़कों का निर्माण करवा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर उन्होंने पंत स्टेडियम के समीप नौशाद आलम की दुकान से मोहम्मद सईद के घर तक निर्मित सड़क को जनता को सौंपा।
एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने सदैव वंचितों, शोषितों की आवाज बुलंद की है। उनके मुख्यमंत्रित्व काल मे जो योजनाएं संचालित की गईं, उससे सीधे गरीब किसान छात्र लाभान्वित हुए। इस मौके पर सभासद अमोल बाजपेयी, रमेश सिंह टिन्नू, रंजीत सिंह, सईद अहमद समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव के नेतृत्व में सपा नेताओं ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटा। इस मौके पर पूर्व विधायक अनूप संडा, पूर्व विधायक अरुण वर्मा, सपा जिला महासचिव सलाऊद्दीन, चंद्र प्रकाश अग्रवाल समेत कई नेता मौजूद रहे।
पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष मोहम्मद शहजाद ने जिला अस्पताल में मरीजों में फल वितरित किया। इस मौके पर कई लोग मौजूद रहे। सपा नेता मेराज अहमद खान ने इसौली विधानसभा क्षेत्र के खोखीपुर गणेशगंज बैदौलिया डोमनपुर बहमरपुर में पौधरोपण कर मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें