फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीफार्म में प्रवेश के लिए अनिवार्य हुआ सीयूईटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बीफार्म कोर्स में प्रवेेश के लिए शिक्षण सत्र 2022-23 से कॉमन यूनिवर्सिटी इंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर आवेदन की व्यवस्था दी गई है। शुक्रवार तक विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के निदेशक प्रोफेसर महेश प्रसाद ने बताया कि विश्वविद्यालय अनुुदान आयोग व उत्तर प्रदेश सरकार ने बीफार्म कोर्स में सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी इंट्रेंस टेस्ट) को अनिवार्य कर दिया है। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी लखनऊ ने अपने वेबसाइट पर विस्तृत कार्यक्रम अपलोड किया है। यह प्रवेश परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के माध्यम से होगी। एकेटीयू लखनऊ से संबद्ध सभी फार्मेसी कॉलेज में प्रवेश सीयूईटी के माध्यम से ही होगा। इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन ऑनलाइन भरे जा रहे हैं। छह मई को इसकी अंतिम तिथि निर्धारित है। डॉ. महेश प्रसाद ने बताया कि केएनआईएमटी में प्रबंधन एवं लेटरल इंट्री कोटे में सीधे नामांकन के लिए पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। विद्यार्थी फार्मेसी संकाय में संपर्क कर अपना नामांकन करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें