फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दुकान में घुसकर व्यापारी से मांगी रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। दोस्तपुर थाना क्षेत्र में तीन लोगों ने एक व्यापारी की दुकान में घुसकर उसे हॉकी से पीटा और असलहे के दम पर एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कटघरा पट्टी हियाई निवासी रामपलट मंगलवार शाम अपनी दुकान पर बैठे थे। उनका आरोप है कि उसी समय कटघरा पट्टी निवासी दबंग राजू उर्फ अभिषेक सिंह अपने दो अन्य साथियों के साथ उनकी दुकान में घुस आए। इन लोगों ने उन्हें असलहा दिखाकर एक लाख रुपये की रंगदारी देने को कहा। न देने पर उनकी पिटाई की। हंगामा सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने राजू उर्फ अभिषेक सिंह व दो अज्ञात के खिलाफ रंगदारी मांगने व मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

दिनदहाड़े ग्राहक सेवा केंद्र से चोरी

भदैंया। देहात कोतवाली के बभनगंवा गांव निवासी विनोद कुमार गांव से बाहर नहर पटरी चौराहे पर जनसेवा केंद्र व बैंक फ्रेंचाइजी चलाते हैं। उनका आरोप है कि मंगलवार दोपहर करीब दो बजे जब वह दुकान के बाहर बैठे थे, तभी पड़ोसी गांव के एक युवक ने उनकी दुकान में घुसकर आठ हजार रुपये चुरा लिया और भाग निकला। जगदीशपुर गांव निवासी धीरज कुमार के रूप मे हुई है। विनोद की तहरीर पर देहात कोतवाली पुलिस ने धीरज कुमार निवासी जगदीशपुर के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है। कोतवाल श्याम सुंदर ने बताया कि जांच हो रही है। (संवाद)
विज्ञापन





किशोरी का अपहरण
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ग्राम की 15 वर्षीय किशोरी को अपने जाल में फंसा कर दूसरे समुदाय का युवक भगा ले गया। मंगलवार शाम किशोरी के पिता ने वारी निवासी नसीम के खिलाफ अपहरण व एससीएसटी एक्ट की धाराओं में मुक़दमा दर्ज कराया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें