फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दोमुहा चौराहे पर हाईवे की पटरी से हटाया अतिक्रमण

Sun, 26 Jul 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया। लोक निर्माण विभाग ने शनिवार को दोमुहा चौराहे पर पुराने हाईवे की पटरी से अतिक्रमण हटाया। दुकानदारों ने मिट्टी और मलबा डालकर पटरी पर कब्जा कर रखा था। जिससे बरसात का पानी सड़कों पर भर जाता था। विभाग के कर्मियों और जेई राकेश कुमार की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

सुल्तानपुर-वाराणसी पुराने हाईवे पर एक किमी लंबी पटरी को दोनों ओर से जेसीबी से साफ किया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान दुकानदारों में अफरातफरी का माहौल रहा। वे अपना सामान समेटते नजर आए। लोनिवि के सहायक अमीन राकेश ने बताया कि अभियाकला से दोमुहा चौराहा और अयोध्या बाईपास तक पटरी साफ की जाएगी। कोतवाली देहात से हाईवे की पटरी को भी दोनों तरफ साफ कर जल निकासी की व्यवस्था की जाएगी। सड़क पर पानी नहीं रुकेगा। अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें