फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब व खलिहान की भूमि से हटा अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
जयसिंहपुर/मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। तहसील क्षेत्र जयसिंहपुर के रामपुर बिरतिहा गांव में तालाब व खलिहान की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को एसडीएम जयसिंहपुर के नेतृत्व में जेसीबी लगाकर हटवाया गया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के मोतिगरपुर ब्लॉक के रामपुर बिरतिहा गांव में बुधवार को एसडीएम अरविंद कुमार के नेतृत्व में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम ने तालाब और खलिहान की भूमि पर छप्पर व टीनशेड रखकर किए गए अतिक्रमण को हटवा दिया। प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई के बाद से अवैध कब्जेदारों में हड़कंप मच गया।
मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के रामपुर विरतिहा निवासी एक व्यक्ति ने तालाब और खलिहान पर अवैध कब्जेदारी की शिकायत डीएम से की थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने सरकारी जमीन कब्जा करने वालों के खिलाफ नोटिस भी जारी किया। बावजूद इसके कब्जा नहीं हटाया गया। बुधवार को एसडीएम जयसिंहपुर अरविंद कुमार राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम के साथ गांव पहुंच गए। जेसीबी लगाकर तालाब और खलिहान पर रखे गए छप्पर व टीनशेड को टीम ने गिरा दिया।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि गाटा संख्या-366 जो कि तालाब के रूप में दर्ज है, पर जैसराज, इदरीश, दल सिंगार व अन्य का कब्जा था। वहीं गाटा संख्या-363 जो कि खलिहान के नाम से आरक्षित भूमि थी, पर दल सिंगार और खदेरू ने पक्का निर्माण करा लिया था। सभी स्थानों पर जेसीबी लगाकर अतिक्रमण को हटवा दिया गया है। इस दौरान सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे अवधेश कुमार गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
राजस्व निरीक्षक अनिल यादव ने बताया कि अवैध कब्जेदारों को पूर्व में नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद भी उन्होंने सरकारी भूमि को खाली नहीं किया। कार्रवाई के दौरान थानाध्यक्ष मोतिगरपुर राज कुमार वर्मा, लेखपाल अजय कुमार, सुरेंद्र कुमार व राजितराम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें