सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर हुआ विद्युतीकरण।
- फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। रामनगरी अयोध्या से संगमनगरी के बीच ट्रेन का सफर अब आसान होगा। सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन से अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन के बीच करीब 58 किमी. रेलपथ पर विद्युतीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। गत शुक्रवार को अयोध्या-सुल्तानपुर के बीच इलेक्ट्रिक इंजन का ट्रायल भी हो गया। सुल्तानपुर से प्रतापगढ़ के बीच रेलपथ विद्युतीकरण का कार्य पिछले वर्ष ही पूरा कर लिया गया था। मंगलवार को सीआरएस के प्रस्तावित निरीक्षण के बाद 31 दिसंबर से अयोध्या से प्रयागराज के बीच इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
अयोध्या से प्रयागराज रेल रूट पर 31 दिसंबर से इलेक्ट्रिक इंजन की ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो गया है। शुक्रवार को सुल्तानपुर से अयोध्या कैंट से सुल्तानपुर के बीच लगभग 58 किमी. की दूरी में रेलपथ पर इलेक्ट्रिक इंजन चलाकर इसका परीक्षण किया गया। कमिश्नर ऑफ रोड सेफ्टी (सीआरएस) की टीम के 28 व 29 दिसंबर को प्रस्तावित निरीक्षण के बाद इस रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों के संचालन को मंजूरी दी जाएगी। सुल्तानपुर से प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच पिछले वर्ष ही रेल पथ पर विद्युतीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया था।
सीआरएस के निरीक्षण के बाद सुल्तानपुर से प्रयागराज के बीच इलेक्ट्रिक इंजन की ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया था। रेलवे अधिकारियों के अनुसार सुल्तानपुर-अयोध्या के बीच इलेक्ट्रिक इंजन की ट्रेनों के संचालन के लिए 28 व 29 दिसंबर को सीआरएस की टीम अयोध्या आ रही है। रेल सुरक्षा आयुक्त एसके पाठक की अगुवाई में टीम 28 को सुल्तानपुर रूट पर निरीक्षण होगा। सब दुरुस्त रहा तो 31 दिसंबर से इस रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेनें चलनी शुरू हो जाएंगी।