फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधान परिषद चुनाव के लिए 15 से दाखिल होंगे नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विधानसभा के बाद अब विधान परिषद का चुनाव होगा। सुल्तानपुर-अमेठी एमएलसी चुनाव के लिए 15 मार्च से नामांकन दाखिल किए जाएंगे। मतदान नौ अप्रैल को कराया जाएगा। निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर-अमेठी क्षेत्र की विधान परिषद सीट के लिए 15 मार्च से नामांकन शुरू होगा। 19 मार्च तक नाम निर्देशन किए जा सकेंगे। डीएम/निर्वाचन अधिकारी रवीश गुप्ता ने एमएलसी चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। नाम निर्देशन पत्रों की जांच 21 मार्च व 23 मार्च को नाम वापस लिए जा सकेंगे। नौ अप्रैल को विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान कराया जाएगा। 12 अप्रैल को मतों की गणना होगी। आयोग से निर्वाचन कार्यक्रम जारी होने के बाद जिला प्रशासन चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। मतदान के लिए सूची तैयार की जा रही है। एमएलसी चुनाव का नाम निर्देशन कलेक्ट्रेट में कराने की तैयारी चल रही है। कार्यक्रम जारी होने के बाद राजनीतिक दलों में फिर एक बार सरगर्मियां बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें