गुप्तारगंज के पास एक्सप्रेसवे पर दुघर्टना के बाद क्षतिग्रस्त वाहन।
- फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गोसाईंगंज क्षेत्र के सारंगपुर के पास शुक्रवार की सुबह एक ट्रक डिवाइडर से टकराकर खड्ड में पलट गया। हादसे में ट्रक का चालक और खालासी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने ट्रक में फंसे उमेश पांडेय और आशीष चौबे निवासी बक्सर, बिहार को बाहर निकाला। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।