फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस में एक यात्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। हावड़ा से चलकर अमृतसर को जाने वाली हावड़ा-अमृतसर अप एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक बुजुर्ग यात्री की अचानक मौत हो गई। यात्रियों की सूचना पर ट्रेन रुकने के बाद जीआरपी ने शव को नीचे उतारा। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

बुधवार को हावड़ा-अमृतसर अप एक्सप्रेस लंभुआ स्टेशन से करीब सवा 12 बजे रवाना हुई। ट्रेन के जनरल बोगी में सफर कर रहे एक बुजुर्ग (70) की तबीयत खराब होती देख यात्रियों को संदेह हुआ। जब तक वे कुछ समझ पाते बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।
सुल्तानपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस 12.45 बजे पहुंची। स्टेशन पर मौजूद जीआरपी थानाध्यक्ष संजय यादव ने शव को ट्रेन से नीचे उतरवाया।
विज्ञापन

मृतक के कपड़ों की तलाशी ली गई। तलाशी में मृतक के नाम व पते की जानकारी नहीं मिल सकी। मृतक की शिनाख्त नहीं होने पर जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें