फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ ने गोमती नदी में लगाई छलांग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गोलाघाट स्थित गोमती नदी के पुराने पुल से शुक्रवार की सुबह एक अधेड़ ने नदी में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से करीब दो घंटे बाद शव को नदी से बाहर निकाला।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के छतौना गांव का दरगाही (50) मजदूरी करता था। दरगाही शुक्रवार की सुबह मजदूरी करने शहर आया था। वह कोतवाली नगर क्षेत्र के गोलाघाट के पास पहुंचा और गोमती नदी पर बने पुराने पुल से नदी में छलांग लगा दी।
स्थानीय लोगों ने दरगाही को नदी में छलांग लगाते देखा तो उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना केएनआईटी पुलिस चौकी इंचार्ज प्रवीण मिश्र को दी। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गए। एसआई ने गोताखोरों को नदी में उतारा।
विज्ञापन

करीब दो घंटे बाद गोताखोरों ने दरगाही को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने के लिए सोशल मीडिया पर उसकी फोटो वायरल की।
इस दौरान शव की शिनाख्त दरगाही के रूप में उसके परिवारीजनों ने की। पुलिस के अनुसार मृतक के परिवारीजनों ने बताया कि दरगाही की मानसिक हालत काफी दिनों से ठीक नहीं चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें