राष्ट्रीय स्वदेशी सुरक्षा अभियान के तहत स्वदेशी जागरण मंच द्वारा निकाली गई स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा शुक्रवार को अमेठी पहुंची। नगर में यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा के माध्यम से लोगों को रक्षाबंधन पर स्वदेशी राखी खरीदने, चाइनीज सामान का बहिष्कार करने के लिए प्रेरित किया गया।
‘स्वदेशी अपनाओ विदेशी छोड़ो’ का नारा दिया गया। कहा गया कि चाइनीज सामान का बहिष्कार करना हर भारतीय के लिए जरूरी हो गया है। इस मौके पर संगठन के अजय कुमार, डॉ. सुरेश नागर, मुकेश सिंह, महेश कुमार सोनी, लिटिल अग्रहरि, शिवभान मौर्य, राजू वैश्य मौजूद रहे।