फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सीएचसी में भिड़े चिकित्सक व फार्मासिस्ट, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
कादीपुर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक व फार्मासिस्ट के बीच हुए विवाद में शनिवार को चिकित्सक ने फार्मासिस्ट की पिटाई कर दी। मामले में फार्मासिस्ट ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन रविवार को दोनों लोगों ने कोतवाली में सुलह-समझौता कर लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

गत शनिवार शाम डॉ. दीपांकर विश्वास व फार्मासिस्ट अवधेश मौर्य ड्यूटी पर थे। डॉ. विश्वास की तैनाती सीएचसी धनपतगंज में है, लेकिन बृहस्पतिवार व शनिवार दो दिन वह कादीपुर सीएचसी में ड्यूटी करते हैं। फार्मासिस्ट अवधेश मौर्य का आरोप है शनिवार को डॉ. विश्वास ने उनसे अभद्रता की और उनकी पिटाई कर दी। इसके बाद जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद फार्मासिस्ट ने कोतवाली में तहरीर दे दी। बताया जा रहा है कि दबाव बढ़ने पर रविवार को दोनों पक्ष कोतवाली गए। कोतवाली में डॉ. विश्वास ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसा नहीं करने की बात करते हुए क्षमा मांगी। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। कोतवाल श्याम सुंदर ने बताया कि रिपोर्ट नहीं लिखी गई थी। दोनों पक्षों की सहमति से कोतवाली में लिखित समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें