फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता पक्ष के करीबी रहे डीएम पर चुनाव में गड़बड़ी के लगे आरोप

Sun, 27 Mar 2016 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन से आईएएस अधिकारियों के हुए बड़े फेरबदल में बदले गए अमेठी के डीएम जगतराज त्रिपाठी अपने कार्यों को लेकर हमेशा चर्चा में रहे। तीन वर्ष से अधिक कार्यकाल के दौरान उन पर कभी सत्तापक्ष के करीबी होने का आरोप लगा तो कभी चुनावों में गड़बड़ी का। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाने का कार्य किया। उनके ताबड़तोड़ निरीक्षण का असर रहा कि अध्यापक और चिकित्सक ड्यूटी को लेकर मुस्तैद हो गए।  
विज्ञापन



11 फरवरी वर्ष 2013 में अमेठी के डीएम बनाए गए जगतराज त्रिपाठी अपने कार्यकाल के दौरान हमेशा चर्चा में रहे। प्राथमिक विद्यालयों एवं स्वास्थ्य सेवाओं के ताबड़तोड़ निरीक्षण को लेकर उनकी प्रशंसा हुई। उनके निरीक्षण का असर ही रहा कि शिक्षक और चिकित्सक अपनी ड्यूटी को लेकर संजीदा हुए।

बीच-बीच में उन पर सत्ता के दबाव में काम करने के आरोप भी लगे। पंचायत चुनाव में उन पर सत्ता के इशारे पर गड़बड़ी करवाने के आरोप लगे। इसके बाद भी अमेठी में जमे रहे। सभी दलों के लोगों से अच्छे व्यवहार की वजह से कुछ खास मौकों को छोड़ उनका कोई बड़ा  विरोध नहीं हुआ। उनके तबादले के पीछे प्रशिक्षण की वजह बताई जा रही है। उन्हें सात सप्ताह के प्रशिक्षण पर जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें