शहर में निकली शिव बरात में नृत्य करते श्रद्धालु
सुल्तानपुर। महाशिवरात्रि पर्व पर्व पर बुधवार देर शाम शहर के पल्टन बाजार से शिव बरात निकली गई। दूल्हे के रूप में सजे भगवान शिव की बरात शहर की सड़कों पर धूमधाम से निकाली गई। भोले बाबा की बरात का भव्य स्वागत किराना मंडी में कन्या पक्ष की ओर से आलोक सागर ने किया।
शिव बरात का समापन नागेश्वर धाम मंदिर पल्टन बाजार में हुआ। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आलोक आर्य, पूर्व विधायक प्रतिनिधि रूपेश सिंह, अमर बहादुर सिंह, संतोष कसौधन समेत कई प्रबुद्धजन मौजूद रहे। (संवाद)