फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले ऑनलाइन पंजीकरण, फिर सैंपल टेस्ट, उसके बाद धान बिक्री

विज्ञापन
कुड़वार धान क्रय केंद्र पर जमा लोग। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। धान बिक्री के लिए पहले ऑनलाइन पंजीकरण, फिर धान का सैंपल का टेस्ट, इसके बाद किसानों को बिक्री की तिथि मिल रही है। पूरी प्रक्रिया से जिले में धान खरीद सुस्त हो गई है। हालांकि सभी परीक्षा पास करने वाले किसानों के धान की बिक्री क्रय केंद्रों पर हो जा रही है। इसकी वजह से करीब 20 दिनों में जिले में करीब 1507 मीट्रिक टन धान सभी एजेंसियां मिलकर खरीद पाई हैं।
विज्ञापन

धान बिक्री के लिए इस बार किसानों को तीन परीक्षा से होकर गुजरना पड़ रहा है। परीक्षा पास करने के लिए किसानों को पहले वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना पड़ रहा है। इसके बाद संबंधित क्रय केंद्र पर अपने बेचने वाले धान का सैंपल लेकर जाकर उसका टेस्ट कराना पड़ता है। धान नमी आदि में पास होने पर किसान को बिक्री की तिथि क्रय केंद्र की ओर से दी जा रही है। निर्धारित तिथि पर किसानों के धान की बिक्री हो पा रही है। प्रक्रिया लंबी होने की वजह से किसानों को धान की बिक्री करने में समय लग रहा है।
हालांकि अधिकारियों का कहना है कि इस प्रक्रिया से किसानों को क्रय केंद्र से वापस नहीं लौटना पड़ता है। निर्धारित तिथि पर किसानों का धान बिक जा रहा है। मुख्य धान खरीद अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन बी प्रसाद ने बताया कि धान खरीद की समीक्षा चल रही है। क्रय एजेंसिंयों को धान खरीद तेज करने का निर्देश दिया गया है। कहीं खामियां मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें