सुल्तानपुर। किसानों का धान खरीदने के लिए जिले में आठ नए क्रय केंद्र खोले जाएंगे। भाजपा सांसद मेनका गांधी ने किसानों की समस्या को देखते हुए विभिन्न क्षेत्रों में नौ नए धान क्रय केंद्र खोलने का प्रस्ताव विपणन विभाग को भेजा था।
उनके प्रस्ताव पर विचार करते हुए विपणन विभाग ने चार स्थानों का चयन किया है। इसमें कूरेभार के साधन सहकारी समिति अंगनाकोल व डीहढग्गूपुर, जयसिंहपुर के बेलहरी व करौंदीकलां की समिति कटघर का चयन किया गया है। मंडी समिति के सचिव के प्रस्ताव पर कादीपुर के गौराबीबीपुर में एक केंद्र का चयन किया गया है। खाद्य रसद आयुक्त के निर्देश पर विपणन विभाग ने करौंदीकलां के मेवपुर, अखंडनगर के मिसिरपुर व डोमापुर का चयन किया है। आठ नए केंद्रों का चयन करते हुए प्रस्ताव मुख्य खरीद अधिकारी/एडीएमई के पास स्वीकृति के लिए भेजा है। स्वीकृति के बाद आठ नई जगहों पर क्रय केंद्र संचालित किए जाएंगे। अभी तक 46 क्रय केंद्र संचालित किए जा रहे हैं।