फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से नवरात्र व्रत रहेंगे श्रद्धालु

Fri, 30 Sep 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मं‌दिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शनिवार से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र से पहले देवी मंदिरों में साफ-सफाई और रंगाई-पुताई को अंतिम रूप देने का कार्य शुक्रवार को भी चलता रहा। नवरात्र की पूर्व संध्या पर बाजारों में खासी रौनक दिखी।
विज्ञापन


जगह-जगह पूजा सामग्री की दुकानें सजी दिखीं। पूजा सामग्री खरीदने वालों की भीड़ भी दिखी। देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा के लिए मिट्टी का कलश, देवी प्रतिमा, चुनरी व अन्य पूजा संबंधी सामग्रियों की खरीदारी की गई।

शारदीय नवरात्र से एक दिन पहले शुक्रवार को देवी स्थलों की तैयारियां अंतिम चरण में रहीं। शनिवार से शुरू हो रहे नवरात्र के लिए क्षेत्र के प्रसिद्ध दुर्गन भवानी, माता मवई धाम, समशेरियन भवानी, बूढन माई धाम सहित छोटे-बड़े सभी मंदिरों पर साफ-सफाई व रंग-रोगन कार्य को अंतिम रूप देने में आयोजक व मदिर समिति के लोग जुटे रहे।
विज्ञापन


देवी मंदिरों को साफ-सुथरा करने के साथ ही उसे सजाया-संवारा भी गया। शहरी क्षेत्रों में स्थापना के लिए मिट्टी के कलश की बिक्री भी खूब हुई। शारदीय नवरात्र को लेकर भक्तों में उत्साह है।

देवी मंदिर सज-धजकर तैयार हो गए हैं। शहर के सीताकुंड स्थित धाम, शहगंज स्थित मां काली मंदिर, रूद्रनगर स्थित नयना माता मंदिर, लोहरामऊ स्थित देवी मंदिर समेत सभी देवी मंदिरों पर साफ-सफाई व रंग-रोगन का कार्य किया गया। देर शाम तक नवरात्रि के लिए देवी मंदिरों को सजा दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें