फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा कांग्रेसियों ने की नीट व जेईई परीक्षा रद करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोरोना महामारी के लगातार बढ़ते मामले व छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए भारतीय युवा कांग्रेस ने नीट व जेईई को रद्द कराने की मांग उठाई है। गुरुवार को युवा कांग्रेसियों ने एडीएम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

भारतीय युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुब्रत सिंह की अगुवाई में युवा कांग्रेसियों का प्रतिनिधिमंडल एडीएम प्रशासन हर्षदेव पांडेय से मिला। युवा कांग्रेसियों ने उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन दिया है। ज्ञापन के जरिये कोरोना महामारी के लगातार बढ़ रहे मामले व छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए नीट व जेईई को रद्द कराने की मांग की गई है।
जिलाध्यक्ष सुब्रत सिंह ने कहा कि अभी तक 14 लाख छात्रों ने प्रवेश पत्र डाउनलोड किया है और अभी लाखों छात्र इसे डाउनलोड करेंगे। ऐसी स्थिति में इतनी बड़ी संख्या में कोविड-19 महामारी के नियम का पालन करवा पाना संभव नहीं है। जिला उपाध्यक्ष आरिश सिद्दीकी ने कहा कि सरकार केवल मृत्यु दर कम होने के आंकड़े को लेकर निश्चिंत नजर आ रही है।
विज्ञापन

सरकार को परीक्षा करवाकर छात्रों के जीवन और भविष्य से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। इस मौके पर जिला महासचिव अजीम किदवई, मानस तिवारी, शिवम मिश्र व अभिषेक तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें