फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी समितियों पर लटक रहे ताले, किसान यूरिया के लिए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में यूरिया को लेकर सरकारी दावे फेल होते नजर आ रहे हैं। प्रशासन व कृषि विभाग के दावे के बावजूद सहकारी समितियों से लेकर प्राइवेट दुुकानों तक से यूरिया नदारद है। यूरिया के लिए किसानों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। खरीफ सीजन में यूरिया के लिए किसान दर-दर भटक रहे हैं। बृहस्पतिवार को कुड़वार, बल्दीराय व कूरेभार क्षेत्र की सहकारी समितियों पर यूरिया का स्टॉक समाप्त होने के कारण ताले लटकते मिले। इससे किसान निराश होकर वापस लौट आए।
विज्ञापन

खरीफ सीजन में जिले में यूरिया खाद की किल्लत दूर होने का नाम नहीं ले रही है। किसानों को धान व गन्ना समेत अन्य फसलों में छिडक़ाव करने के लिए यूरिया ढूंढ़े नहीं नहीं मिल पा रही है। साधन सहकारी समितियों से लेकर प्राइवेट दुकानों तक से यूरिया नदारद है। बृहस्पतिवार को कुड़वार, बल्दीराय व कूरेभार में समितियां समितियों पर ताले लटकते मिले। कुड़वार कस्बे में स्थित सहकारी संघ लिमिटेड के भवन में सुबह से ही ताला बंद रहा।
क्षेत्र के कई किसान यूरिया लेने के लिए वहां पहुंचे, लेकिन ताला बंद होने पर निराश होकर वापस लौट आए। सचिव दीपक पाठक ने बताया कि यूरिया का स्टॉक समाप्त हो गया है। स्टॉक मिलने पर किसानों को यूरिया दी जाएगी। बल्दीराय ब्लॉक की साधन सहकारी समिति हलियापुर की भी यही हाल रहा। यहां पर यूरिया का स्टॉक समाप्त हो गया है।
विज्ञापन

यूरिया लेने आए किसानों को निराशा हाथ लगी है। समिति के प्रभारी राजेंद्र यादव ने बताया कि चार सौ बोरी आई थी। इसे किसानों में वितरित करा दिया गया है। स्टॉाक मिलने पर ही यूरिया का वितरण होगा। कूरेभार ब्लॉक कटका खानपुर में स्थित पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र भी बृहस्पतिवार को बंद रहा। यहां पर भी यूरिया समाप्त हो गई है। समिति के सचिव सुरेंद्र मिश्र ने बताया कि यूरिया का स्टॉक समाप्त हो गया है। यूरिया का आवंटन होने पर वितरण कराया जाएगा। यही हाल कई अन्य समितियों का भी रहा।
शीघ्र भेजवाई जाएगी यूरिया
750 एमटी यूरिया सहकारी समितियों पर भेजवाई जा रही है। शुक्रवार को 2600 एमटी यूरिया की रैक आ रही है। इसे शीघ्र ही सहकारी समितियों पर यूरिया भेजवाई जाएगी।
-विनय कुमार वर्मा, जिला कृषि अधिकारी
अमेठी में भी दूर नहीं हो रही किल्लत
शाहगढ़ (अमेठी)। खरीफ सीजन में जिला प्रशासन की मांग पर यूरिया की आपूर्ति होने के बावजूद कमी से किसानों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। शाहगढ़ ब्लॉक के वीररामपुर स्थित गोदाम पर बृहस्पतिवार को यूरिया लेने के लिए किसानों की भारी भीड़ उमड़ी। किसानों की भीड़ को देखते हुए संचालक ने आधार कार्ड पर एक-एक बोरी यूरिया का वितरण किसानों में किया। एक ही बोरी यूरिया मिलने से किसानों की आवश्यकता पूरी नहीं हो रही है। ऐसे में जिला प्रशासन का किसानों को आवश्यकतानुसार यूरिया दिलाने का दावा पूरी तरह फेल नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें