फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस में कराया महिला का प्रसव, जच्चा-बच्चा सुरक्षित

विज्ञापन
एंबुलेंस में जन्मी बच्ची। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दूबेपुर ब्लॉक के अमेठा गांव निवासी अरुण चौरसिया की पत्नी सुनीता चौरसिया को शुक्रवार की रात प्रसव पीड़ा होने लगी। जानकारी मिलने पर आशा बहू सुभद्रा यादव ने 108 एंबुलेंस पर कॉल किया।
विज्ञापन

सूचना के बाद एंबुलेंस से पहुंचे ईएमटी अजय कुमार व पायलट अशोक कुमार ने सुनीता को एंबुलेंस में शिफ्ट किया और स्वास्थ्य केंद्र ले जाने लगे। रास्ते में सुनीता दर्द से कराहने लगी तो ईएमटी ने फोन पर चिकित्सक से संपर्क कर महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। सुनीता ने बच्ची को जन्म दिया। मां और बेटी को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें