सुल्तानपुर। फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश कल्पराज सिंह का शनिवार को दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उन्हें लीवर व फेफड़े में संक्रमण था। उनके निधन की जानकारी मिलते ही न्यायिक अधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गई।
फतेहपुर जनपद के मूल निवासी कल्पराज सिंह जिले में फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम की अदालत में न्यायाधीश थे। उनकी कोर्ट पर कार्यरत एडीजीसी क्रिमिनल दान बहादुर वर्मा ने बताया कि लीवर व फेफड़े में संक्रमण होने पर उन्हें पिछले 24 जून को इलाज के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को सुबह इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन पर दीवानी न्यायालय में कार्यरत न्यायिक अधिकारियों व वकीलों में शोक संवेदना जताई है।