फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में डूबने से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र के उतुरी गांव निवासी सरजू प्रसाद का पुत्र प्रियांशु (12) सोमवार दोपहर गांव के अन्य बच्चों के साथ मवेशी चराने घर से निकला था। सभी बच्चे पड़ोस के गांव बेनी का पुरवा पहुंच गए।
विज्ञापन

इस बीच बच्चे गांव से होकर गुजरी नहर में स्नान करने लगे। स्नान के दौरान प्रियांशु गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। प्रियांशु को डूबते हुए देखकर बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और नहर में प्रियांशु की तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद ग्रामीणों ने प्रियांशु को नहर से बाहर निकाल लिया और उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने प्रियांशु को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ग्रामीणों के मुताबिक सरजू प्रसाद के परिवार में पत्नी उषा के साथ तीन बच्चों में प्रियांशु ही बड़ा था। बेटी खुशी और सुजीत छोटे हैं। प्रियांशु की मौत की सूचना पर मां उषा अस्पताल में दहाड़ मारकर रोने लगी। छोटा बेटा सुजीत भी बिलख पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें