सुल्तानपुर। लखनऊ में ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले युवक की शुक्रवार की शाम ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। आधार कार्ड से युवक की शिनाख्त करते हुए जयसिंहपुर थाने को सूचित किया।
जयसिंहपुर क्षेत्र के बझना गांव निवासी देवेंद्र कुमार पांडेय (30) लखनऊ में ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार की शाम लखनऊ में किसी ट्रेन की चपेट में आने से देवेंद्र की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची लखनऊ जीआरपी ने आधार कार्ड से मृतक की शिनाख्त की। इसके बाद जीआरपी ने दुर्घटना की सूचना जयसिंहपुर कोतवाली को दी। पुलिस कर्मियों ने इसकी जानकारी देवेंद्र के परिवारीजनों को दी। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। ग्रामीणों के मुताबिक देवेंद्र के परिवार में पत्नी पूजा, पुत्री जाह्नवी (8), मानवी (6) और मां निर्मला देवी हैं।