फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो लोगों की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अलग-अलग स्थानों पर रविवार रात हुए हादसों में युवक समेत दो लोगों की जान चली गई। गोसाईंगंज क्षेत्र में बाइक सवार युवक को कार ने टक्कर मारी तो जयसिंहपुर इलाके में बाइक सवार से अज्ञात वाहन भिड़ गया।
विज्ञापन

गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव निवासी प्रद्युम्न यादव (22) रविवार की रात को बाइक से घर जा रहा था। गांव के समीप ही प्रद्युम्न यादव को एक कार ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। परिवारीजन प्रद्युम्न को लेकर लखनऊ जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।
जयसिंहपुर क्षेत्र के मनफूल का पुरवा निवासी बब्बन दूबे उर्फ चंद्रभान (55) रविवार की रात करीब 10 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में कूरेभार-दियरा मार्ग पर पीढ़ी बाजार के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से बब्बन के सिर में गंभीर चोटें आईं। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने सड़क पर अचेत अवस्था में पड़े बब्बन को देखकर इसकी सूचना यूपी 112 को दी। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने एंबुलेंस से घायल को सीएचसी जयसिंहपुर भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें