फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरपास में हुए जलभराव ने बढ़ाई परेशानी

विज्ञापन
दाउदपुर बेदौलिया संपर्क मार्ग के अंडरपास में भरा पानी। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कुड़वार क्षेत्र के दाउदपुर-बेदौलिया संपर्क मार्ग के रेलवे अंडरपास में कई दिन से पानी भरा है। इससे प्रतिदिन सैकड़ों लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। यह संपर्क मार्ग करीब दो दर्जन ग्राम पंचायतों को कुड़वार ब्लॉक मुख्यालय से जोड़ता है।
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई बारिश का पानी अंडरपास में अभी भी भरा हुआ है। सबसे अधिक समस्या दो पहिया वाहन चालकों व पैदल आने-जाने वाले लोगों को हो रही है। पैदल चलने वाले लोग जोखिम उठाकर रेल ट्रैक पार करते हैं। क्षेत्र के प्रधान राज बहादुर यादव, मेजर पाल, शिव लाल, एजाज खान, अमर बहादुर, रंजीत, दीपक मिश्रा, अभिषेक ने बताया कि इसकी शिकायत रेलवे के इंजीनियरों से की गई है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें