सुल्तानपुर। दूबेपुर क्षेत्र के कचनावां गांव में शुक्रवार की सुबह निर्माण में लगे राजमिस्त्री पर दीवार ढह गई। मलबे में दबे राजमिस्त्री की ट्रॉमा सेंटर लखनऊ ले जाते समय मौत हो गई।
कचनावां गांव का रहने वाला राजमिस्त्री लल्लन कोरी (45) शुक्रवार को गांव के ही प्रमोद कुमार के यहां दीवार का निर्माण करने गया था। दीवार अचानक ढह गई। लल्लन मलबे में दब गया। प्रमोद के घरवालों ने मलबा हटाकर लल्लन को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। परिवारीजन लल्लन को लखनऊ ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।