सुल्तानपुर। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के लखनऊ-वाराणसी रेलपथ पर अभियाकलां गांव के पास शनिवार की दोपहर रेल ट्रैक के पास ग्रामीणों ने एक प्रौढ़ का क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा। शव मिलने की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। मृतक की शिनाख्त कोतवाली देहात थाना क्षेेत्र के सिप्तापुर गांव निवासी बाबूलाल उर्फ बब्बू (55) के रूप में हुई। ग्रामीणों के अनुसार मृतक राजगीर था। पुलिस ने परिवारीजनों को बुलवाया। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने शव की पहचान की। परिवारीजनों ने बताया कि बाबूलाल शनिवार की सुबह घर से निकला था।