सुल्तानपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र के लखनऊ-वाराणसी रेल पथ पर पखरौली स्टेशन के पूर्वी छोर के पास शनिवार की सुबह एक महिला (60) का क्षत-विक्षत शव मिला। कुछ दूर दो बोरियां व कूड़े की गठरी मिली है।
ग्रामीणों ने बताया कि महिला विक्षिप्त थी जो घूमते हुए रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई। पखरौली रेलवे स्टेशन से जीआरपी सुल्तानपुर को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। स्टेशन अधीक्षक पखरौली आरएस भारती ने बताया कि महिला की रात में किसी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है।