फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात में मकान ढहने से दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में बरसात के दौरान मकान ढहने का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा। मकान की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दीवार के मलबे में दबने से नौ बकरियों की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

पहला हादसा कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के बजेठी गांव के दलित बस्ती में हुआ। बृहस्पतिवार की रात अनिल कुमार (41) पुत्र श्रीराम अपनी पत्नी के साथ पड़ोसी की दीवार से लटके छप्पर के नीचे चारपाई बिछाकर सो रहे थे। रुक-रुक कर हो रही बरसात के दौरान रात करीब नौ बजे कच्ची दीवार भर-भराकर छप्पर पर गिर गई। दीवार के नीचे दबकर अनिल कुमार और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्राम प्रधान प्रेमपाल यादव की सूचना पर चौकी इंचार्ज राजीव मिश्र घटना स्थल पर पहुंच गए और यूपी 112 की मदद से दंपती को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान अनिल कुमार की मौत हो गई।
दूसरा मामला चांदा क्षेत्र के सदरपुर गांव का है। गांव निवासी सरजू पाल (60) बृहस्पतिवार की रात घर में सो रहे थे। देर रात करीब तीन बजे मकान की कच्ची दीवार गिरने लगी तो सरजू पाल घर के अंदर बकरियों को बचाने के लिए गए। तभी मकान की दीवार गिर पड़ी, जिसके नीचे सरजू पाल और कई बकरियां दब गईं। चीख-पुकार के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर सरजू पाल को बाहर निकाला और उन्हें स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दीवार के मलबे में दबने से नौ बकरियों की भी मौत हो गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। शुक्रवार की सुबह राजस्व विभाग के अधिकारी भी गांव पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। एसडीएम ने बताया कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन

छप्पर पर गिरा पेड़, महिला घायल
दोस्तपुर। क्षेत्र के शाहपुर गांव की रहने वाली रामराजी (60) पत्नी होरीलाल बृहस्पतिवार की रात छप्पर के नीचे सो रही थीं। बरसात और हवा चलने से एक शीशम का पेड़ टूटकर छप्पर पर गिर पड़ा, जिससे रामराजी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें