फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के उघड़पुर भटपुरा गांव निवासी विक्रांत शर्मा की पत्नी शीतल (21) का शव सोमवार की सुबह घर में दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन

परिवारीजनों ने बताया कि आजमगढ़ जिले के जहानाबाद क्षेत्र के मुजद्दीपुर गांव निवासी राधेश्याम शर्मा की पुत्री शीतल (21) की शादी दो मई को विक्रांत शर्मा के साथ हुई थी। शादी के एक माह बाद विक्रांत दिल्ली चला गया।
परिवार में मौजूद छोटा भाई विवेक और बड़े भाई इंद्रभान भी दिल्ली चले गए। विक्रांत के पिता सदाशिव गुजरात में रहते हैं। वे भी गुजरात चले गए थे। घर पर शीतल अपनी सास निरजा देवी व जेठानी रानी के साथ रहती थी।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह कमरे में पंखे के सहारे शीतल का शव लटकता पाया गया। सास के अनुसार रविवार को अचानक शीतल ने शरीर के सभी गहने उतार दिए थे। सोमवार की सुबह स्नान करने के बाद वह कमरे में चली गई थी। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें