फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटकता मिला संविदा कर्मी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। घूरीपुर गांव में शनिवार की रात जिला अस्पताल में तैनात संविदा कर्मी का शव फंदे से लटकता मिला। पिता की सूचना पर रविवार को पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

चांदा कोतवाली क्षेत्र के घूरीपुर गांव निवासी इंद्रमणि वर्मा (27) पुत्र वासुदेव वर्मा जिला अस्पताल में संविदा पर वार्ड ब्वॉय पद पर तैनात था। शनिवार की देर शाम इंद्रमणि जिला अस्पताल से घर पहुंचा और अपने कमरे में चला गया। इंद्रमणि ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।
रविवार की सुबह पिता ने कई बार आवाज लगाई जब दरवाजा नहीं खुला तो उसे तोड़ दिया गया। कमरे में इंद्रमणि का शव फंदे से लटक रहा था। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल चंद्रभान यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें