सुल्तानपुर। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार फिर बढ़ने लगी है। विभिन्न जांचों में शनिवार की रात 26 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कुछ मरीजों को घर पर आइसोलेट कराते हुए अन्य को कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
जिलाधिकारी रवीश गुप्ता के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को देर रात संक्रमण की रिपोर्ट जारी की है। सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार को लखनऊ लैब की रिपोर्ट में 1153 निगेटिव व छह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पोर्टल पर दो मरीज अंकित किए गए हैं।
जिले में 1552 लोगों के कराए गए एंटीजन टेस्ट में 17 कोरोना संक्रमित मिले हैं। ट्रूनेट की जांच में एक मरीज कोरोना संक्रमित मिला है। 26 नए मरीज मिलने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4291 हो गई है।
संक्रमण की चपेट में आने से अभी तक 70 मरीजों की मौत हो चुकी है। रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कुछ मरीजों को घर पर आइसोलेट कराते हुए शेष को कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया है। स्वस्थ होने पर 21 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए रविवार को जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने अमहट स्थित एल-टू हॉस्पिटल का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से व्यवस्थाओं व संक्रमण की जानकारी ली। डीएम ने संक्रमण पर नियंत्रण करने का निर्देश दिया है। बैठक में सीएमओ समेत संबंधित मौजूद रहे।