फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़ी-कांशीराम का पुरवा रेलवे क्रॉसिंग पर कल साढ़े दस घंटे का रोड ब्लॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अयोध्या-प्रयागराज रेल पथ पर अहिमाने के निकट स्थित पकड़ी-कांशीराम का पुरवा रेलवे क्रॉसिंग पर रविवार को सुबह 08:30 से शाम सात बजे तक 10:30 घंटे का मेगा रोड ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान पकड़ी-कांशीराम का पुरवा रोड पर दिन भर सड़क यातायात पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। रोड ब्लॉक लेकर रेलपथ के मरम्मत समेत अन्य कार्य किए जाएंगे। रेलवे ने इसकी सूचना जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को भेजी है।
विज्ञापन

रेलवे अयोध्या-प्रयागराज रेलपथ को दुरुस्त करने की कवायद में लगा है। रेल संरक्षा आयुक्त एसके पाठक ने गत मंगलवार को सुल्तानपुर-अयोध्या रूट पर रेलपथ के उच्चीकरण व विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण किया था। नए साल में अयोध्या से लेकर प्रयागराज रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन 100 किमी प्रति घंटा से अधिक रफ्तार से किया जाना है। इसको लेकर सुल्तानपुर से प्रतापगढ़ रूट के रेल ट्रैक पर पकड़ी-कांशीराम का पुरवा रेलवे क्रॉसिंग के आस-पास रेल ट्रैक मेंटेनेंस का कुछ कार्य शेष है। इस कार्य को पूरा करने के लिए रविवार को अहिमाने के निकट स्थित पकड़ी-कांशीराम का पुरवा मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या-37 सी पर रेलवे की ओर से रोड ब्लॉक लिया जाएगा।
इस दौरान पकड़ी-कांशीराम का पुरवा मार्ग पर सड़क यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा। रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर शाम सात बजे रेलवे क्रॉसिंग बंद करके रेल पथ की मरम्मत, सिग्नल सेक्शन समेत अन्य कार्य किए जाएंगे। 10:30 घंटे के रोड ब्लॉक के दौरान यहां का सड़क यातायात बंद रहेगा। ब्लॉक के दौरान आस-पास के गांव के लोगों को वैकल्पिक मार्गों से आवाजाही करनी पड़ेगी। सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलपथ द्वितीय केपी यादव ने बताया कि रोड ब्लॉक की सूचना जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आरपीएफ को भी पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें