फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाश को ग्रामीणों ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मोतिगरपुर क्षेत्र के मीरपुर सरैया गांव निवासी मोहित यादव बृहस्पतिवार को बाइक से बरौंसा बाजार जा रहा था। माधवपुर छतौना पेट्रोल पंप के पास पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे ओवरटेक करके रोक लिया और उसका मोबाइल सेट छीन कर फरार हो गए। मोहित के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा किया।
विज्ञापन

इस बीच थोड़ी दूर पर बदमाशों की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस की पूछताछ में आरोपी की पहचान सूरज दुबे निवासी शाहपुर हरिवंश कोतवाली लंभुआ के रूप में की गई। फरार दूसरे आरोपी की पहचान के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें