फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने युवक को कुचला, हाईवे जाम

Sun, 27 Sep 2015 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज। बाबूगंज बाजार में रविवार दोपहर सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार ने ट्रक ने रौंद दिया। दुर्घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर घंटों प्रदर्शन किया। एसडीएम ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत करवाया।
विज्ञापन


स्थानीय थाना क्षेत्र के पूरे प्रेम मजरे ऐंधी गांव निवासी गंगाराम सरोज रविवार दोपहर किसी काम से बाबूगंज बाजार आ रहे थे। वे बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग बाबूगंज बाजार पहुंचे ही थे तभी गौरीगंज की तरफ से तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। दुर्घटना में गंगाराम की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुुंचे आक्रोशित ग्रामीणों ने बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी शव को कब्जे लेने का प्रयास करने लगे तो ग्रामीणों ने उन्हे दौड़ा लिया।

 पुलिस कर्मियों ने इसकी सूचना पर प्रभारी निरीक्षक भरतराज सिंह को दी तो वे भी मौके पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक ने आक्रोशित ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं मानें। तब उन्होंने प्रकरण से एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव व सीओ अंशुमान मिश्र को अवगत कराया। मौके पर पहुंचीं एसडीएम ने मृतक के परिवार को किसान दुर्घटना बीमा के साथ ही अन्य आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने गंगाराम की पत्नी बबुला की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के भेजा है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि चालक को गिरफ्तार कर वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन


अनाथ हो गया मासूम रामू
गंगाराम सरोज की मौत के बाद जहां उसकी पत्नी बबुला पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है तो चार वर्षीय मासूम रामू अपने पिता की राह देख रहा है। गंगाराम सरोज मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत से परिवार के सामने आर्थिक समस्या भी खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें