फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने युवक को रौंदा

Sun, 31 Jul 2016 11:50 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर हयातनगर के पास शनिवार रात एक युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के हयातनगर चौराहे के पास शनिवार रात करीब नौ बजे सड़क पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया।

दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस के मुताबिक मृतक युवक की उम्र करीब 30 वर्ष है। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने ग्राम प्रधान रमेश चंद्र शर्मा की तहरीर पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें