फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की गोली मारकर हत्या

Mon, 29 May 2017 10:17 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
पति पर केस दर्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक नवविवाहिता की सोमवार की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। गभड़िया पुलिस चौकी से मात्र 20 मीटर की दूरी पर हुई हत्या की सूचना पाते ही पुलिस प्रशासन का पूरा अमला मौका-ए-वारदात पर पहुंच गया। पति ने मॉर्निंग वॉक के दौरान सोने की चेन छीनने का विरोध करने पर बाइक सवार दो युवकों पर हत्या की बात कही तो पुलिस ने जांच में तेजी ला दी। हालांकि उसके बाद पति का बयान पल-पल बदलता रहा।
विज्ञापन


उधर, महिला की हत्या की सूचना पाते ही उसके परिवारीजन कोतवाली पहुंचे तो पूरी कहानी ही बदल गई। परिवारीजनों ने ससुरालीजनों पर बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए दहेज हत्या की तहरीर दी। पुलिस ने पति, ससुर, सास, ननद, चचिया ससुर समेत छह के खिलाफ केस दर्ज किया है।      
      
कोतवाली नगर क्षेत्र के मेजरगंज मोहल्ला निवासी प्रशांत लोहिया की पत्नी जया गुप्ता (25) की सोमवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना पति ने तत्काल पुलिस कर्मियों को न देकर जया को कार से एक प्राइवेट अस्पताल ले जाने की कहानी गढ़ी। पुलिस को हत्या की सूचना करीब डेढ़ घंटे बाद दी। पुलिस प्रशांत के बताए मुताबिक घटना स्थल के लिए निकली तो वह गभड़िया पुलिस चौकी से मात्र 20 मीटर दूर का निकला।
विज्ञापन


एएसपी सूर्यकांत त्रिपाठी ने जयसिंहपुर क्षेत्राधिकारी/प्रभारी सुल्तानपुर क्षेत्राधिकारी धर्मेंद्र सचान, एसआई सचिन राठी, एसआई प्रमोद यादव के साथ घटना स्थल की जांच शुरू कर दी। शुरुआती पूछताछ में प्रशांत ने बताया कि वह और उसकी पत्नी जया मॉर्निंग वॉक के लिए गभड़िया फ्लाई ओवर पर चढ़ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें