फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम और महिला का शव मिला

Thu, 23 Jul 2015 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
माना जा रहा है कि हत्या के बाद दोनों के शवों को नहर में फेंक दिया गया। मुसाफिरखाना कस्बे के पास गुरुवार दोपहर शारदा सहायक नहर में ग्रामीणों ने एक बच्ची का शव उतराता देखा।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसआई अशोक पांडेय ने पुलिस कर्मियों की मदद से नहर से बच्ची के शव को बाहर निकाला। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के नगेसरगंज गांव के पास नहर में एक महिला का शव उतराता देखा गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने नहर से महिला का शव भी बाहर निकाला। पुलिस की मानें तो बच्ची की उम्र करीब चार वर्ष है। महिला करीब 20 वर्षीया बताई जा रही है।

ग्रामीणों के साथ पुलिस भी बच्ची व महिला की हत्या किए जाने का अंदेशा जता रही है। पुलिस दोनों शवों की शिनाख्त के प्रयास में लगी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें